Issue Description


Authors : डॉक्टर दुर्गावती शर्मा

Page Nos : 147-152

Description :
विगत कुछ वर्षो में भारत वर्ष के उच्च शिक्षा क्षेत्र के परिपेक्ष्य में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को आ रहा हैं। उच्च शिक्षा में हुए परिवर्तन और सुधारो से देश में तेजी से बढ़ते निजी उच्च शिक्षा संस्थानो पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा हैं। जिसके कारण कुछ वर्षो से बहुत तेजी से वृद्धि देखी गई हैं। उच्च शिक्षा गहन ज्ञान और समझ प्रदान करती है। जिससे छात्रो के जीवन में विभिन्न क्षेत्र में ज्ञान के आयाम विकसित होते हैं। श्रेष्ठ ज्ञान और कौशल राष्ट्र के विकास में बहुमूल्य योगदान देते हैं। उच्च शिक्षा संस्थान में दी जाने वाली गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा छात्रो के अन्दर गुणों का विकास करती हैं। शिक्षा की गुणवत्ता संस्थान के शिक्षक, बुनियादी ढॉचा, शिक्षण पद्धति, और पाठयसहभागी गतिविधियो आदि पर निर्भर करती है। उच्च शिक्षण संस्थानो के निजीकरण ने छात्रो के रोजगार के अवसर परिणामो और आय के विभिन्न अवसरो को बढाने और आर्थिक विकास प्रदान करने के लिए नई नीतियॉ और कार्यक्रमों का प्रारम्भ किया हैं। इस अध्ययन का उद्देश्य कुण्डा क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानो पर निजी संस्थानो के प्रभाव का अध्ययन करना हैं। डाटा चयन के लिए याद्दच्छिक प्रतिचयन विधि का प्रयोग किया गया। सर्वे विधि का प्रयोग करते हुए नमूने चयन के लिए 5 निजी शिक्षण संस्थानों और 5 सरकारी शिक्षण संस्थानों से 40 छात्रो को चुना गया। अध्ययन के परिणामों से पता चला कि निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षण व्यवस्था सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानो से काफी हद तक श्रेष्ठ हैं।

Date of Online: 30 Sep 2026